फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः छुट्टी पर घर लौट रहे सैन्य जवान के बैग पर उच्चकों ने मारा हाथ

Fri, 02 Jun 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बलिया जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से तालिबपुर अपने घर टेंपो से जाते समय मंगलवार की सुबह एक फौजी के बैग से करीब डेढ़ लाख का जेवर व सामान उचक्कों ने पार कर दिया। फौजी ने टेम्पो चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि तालिबपुर निवासी फौजी प्रमोद कुमार सिंह छुट्टी लेकर गुवाहाटी से अपने परिवार के साथ घर आ रहे थे। मंगलवार की सुबह उत्सर्ग एक्सप्रेस से सुरेमनपुर स्टेशन उतरने के बाद टेंपो रिजर्व कर घर जा रहे थे। फौजी की मानें तो टेंपो को सोनू नाम का चालक चला रहा था जबकि पीछे एक और चालक लालजी यादव लटका हुआ था।

टेंपो के पीछे रखे बैग में जेवर आदि रखे हुए जो ब्लेड से बैग काट कर गायब किया गया था।  उन्होंने बताया कि पीछे लटका लालजी रास्ते में ही उतर गया था। घर आने पर जब फौजी को पता चला तो बुधवार को उक्त आटो चालक व पीछे लटके एक अन्य ड्राइवर से संपर्क किया। घर ले जाकर पूछताछ करने के बाद शाम को 100 नंबर की पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन, संचालन ठप
टेम्पो चालक को आभूषण चोरी के आरोप में थाने में बंद किए जाने को लेकर चालकों ने सुरेमनपुर से बैरिया व सुरेमनपुर से दुर्जनपुर तक चलने वाली टेंपो का संचालन ठप कर दिया। टेंपो यूनियन अध्यक्ष अजय सिंह के साथ थाने में टेंपो संचालक इकट्ठा हो गए और थाना के सामने प्रदर्शन किया।

वे पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चालकों को छोड़ने की मांग कर रहे थे।  दो-तीन घन्टे पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो कोतवाल दीप कुमार ने टेंपो के पीछे लटके चालक को हिरासत में ले लिया और चला रहे चालक को छोड़ दिया। बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, टेंपो चालकों ने शहीद स्मारक के सामने एक बैठक कर कहा कि जब तक दूसरे साथी चालक को नहीं छोड़ा जाएगा तब तक टेंपो का संचालन शुरू नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें