फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल : पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला

Wed, 31 May 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
पिछले 15 साल से ससुराल में हंसी-खुशी जीवन बिता रहा पति एक छोटी सी बात पर इतना नाराज हो गया कि उसने फावड़े से अपनी पत्नी को काट डाला। मामला मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र का है।
विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के पुरा काशीनाथ गांव स्थित मुसहर बस्ती निवासी एक पति ने मंगलवार की रात 11 बजे फावड़े से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहां से फरार हो गया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।  बताया जा रहा है कि काशीनाथ गांव निवासी अमृतलाल तथा उसकी पत्नी देवी (35) के साथ मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर अमृतलाल ने फावड़े से पत्नी के सिर पर हमला बोल दिया। इससे देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल होने पर अमृतलाल वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल देवी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

देवी की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अमृतलाल मुसहर मूलरुप से इलाबाद के कोरांव तहसील के धनावल गांव का निवासी है। वह पंद्रह वर्ष से ससुराल में ही पत्नी के साथ रहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें