फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख की डकैती

Thu, 12 May 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मरीज दिखाने के नाम पर भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुधाम कॉलोनी निवासी डॉ. मुकुल रंजन गांगुली के घर में बुधवार की शाम सात की संख्या में बदमाश घुसे। असलहों से लैस बदमाशों ने डॉक्टर, उनकी पत्नी, स्टाफ नर्स और नौकरानी व उसकी बेटी को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से कमरे और अलमारियां खंगालते हुए साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात, सोने के बिस्किट और 50 हजार नगद उठा ले गए। सूचना पाकर साढ़े नौ बजे के लगभग पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी। पाश कॉलोनी में हुई घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन



डॉ. मुकुल रंजन गांगुली अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम के समय वे अपनी नर्स आरती के साथ क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान एक युवक आया और बोला कि उसकी मां की तबीयत खराब है, उसे दिखाना है। इसी बीच छह की संख्या में धड़धड़ाते हुए युवक घुसे और डॉक्टर को असलहा सटाकर गमछे से उनका गला कसने लगे।


उन्हीं मेें से तीन युवक घर के अंदर घुसे और पत्नी बसंती गांगुली और नौकरानी व उसकी बेटी को क्लीनिक में ले आए। इसके बाद बसंती से घर की अलमारियों की चाबी लेकर उन्हेें, नर्स और नौकरानी व उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिए। साथ ही, डॉक्टर के पास एक बदमाश असलहा लेकर खड़ा हो गया। सभी ने धमकाया कि किसी ने शोर मचाया तो गोली मार देंगे। डॉक्टर ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने एक-एक कमरे और अलमारियों को खंगाला। इस दौरान बदमाश छत्तीसगढ़ में रहने वाली उनकी बेटी के दो लाख के जेवरात और उनके दादा के समय के ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के दो बिस्किट और 50 हजार रुपये समेट लिए। जाते समय नर्स आरती का मोबाइल भी छीन लिया। डॉक्टर ने घटना के संबंध में भेलूपुर पुलिस को तहरीर दी है। सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मकान संबंधी विवाद का मामला सामने आया है। फिर भी तहरीर के आधार पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें