फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किशोरी को ट्रेन से फेंका, गंभीर

Sun, 04 Dec 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
  एक युवक ने जौनपुर की एक 16 वर्षीय किशोरी को चलती ट्रेन से शिवपुर रेलवे स्टेशन के समीप फेंक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बेहोश पड़ी किशोरी को गंभीर हालत में जीआरपी ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर को उसने आपबीती सुनाई। युवक उसे पांच माह पहले शादी का झांसा देकर ले गया था वहां उसके शादीशुदा होने की जानकारी होने पर किशोरी अपने घर वापस चलने की जिद कर रही थी। वापस लेकर आ तो रहा था मगर अचानक उसने जान से मारने की कोशिश की। उसने बताया की वह एक माह से गर्भ से है। किशोरी ने आशा ज्योति में तैनात दारोगा आलिया बानो की तरफ से महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो के तहत कैलास को नामजद किया गया है।
किशोरी ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान अचानक ही उसकी जान-पहचान वाराणसी के एक युवक से करीब छह माह पहले हुई थी। युवक ने उससे शादी की इच्छा जताई और मुंबई चलकर साथ रहने के लिए कहा। इस पर वह तैयार हो गई और दोनों मुंबई के वर्ली में रहने लगे। साथ रहने के दौरान उक्त युवक उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा। इसी बीच उसे जानकारी हुई कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता ने कहा कि उसे घर की याद आ रही थी। इस वजह से उसने युवक से घर पहुंचाने की बात कही तो पहले तो वह तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दबाव के बाद वह उसे ट्रेन से लेकर शनिवार की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से जौनपुर के लिए किसी ट्रेन से लेकर निकला। शिवपुर रेलवे स्टेशन के पहले वह ट्रेन के बाथरूम में गई तो युवक भी घुस आया और उसका गला दबाने लगा। शोर मचाने पर उसे छोड़ दिया। शिवपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी ही थी कि युवक ने उसे धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। किशोरी ने बताया कि वह सिर्फ युवक का नाम जानती है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है और वह वाराणसी में ही कहीं रहता है। आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर खुशबू सिंह ने बताया कि किशोरी के परिवारीजनों को सूचित कर घटना की जानकारी लखनऊ स्थित मुख्यालय को भी दी गई है। किशोरी का उपचार और विधिक सहित अन्य प्रकार की पूरी मदद केंद्र की ओर से की जाएगी। लड़की की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें