फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीभत्सः दुष्कर्म के बाद किशोरी की कर दी हत्या, फिर पेड़ पर लटका दिया शव

Sun, 25 Mar 2018 10:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक युवक ने पहले किशोरी से दुष्कर्म किया फिर उसके बाद उसकी हत्या कर पेड़ से शव लटका दिया। घटना को इस तरीके से अंजाम दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे। यह घटना यूपी के जौनपुर में हुई।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सुबह उसकी लाश घर से तीन सौ मीटर दूर बगीचे में अमरूद के पेड़ पर नाइलान की रस्सी और दुपट्टे के फंदे पर लटकती पाई गई।

किशोरी के पिता ने लाश को नीचे उतारा। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी रात में शौच के लिए बाहर गई थी। देर तक लौटकर नहीं आई तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।
विज्ञापन


वह पत्नी और बच्चों के साथ रातभर उसे आसपास के खेतों में खोजते रहे। भोर में करीब चार बजे घर के पीछे तीन सौ मीटर दूर बगीचे में एक अमरूद के पेड़ पर बेटी की लाश उसके दुपट्टे और नाइलान की रस्सी के सहारे लटक रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी किशोरी के गांव का

demo pic
किशोरी के पिता ने बताया कि उसने लाश को नीचे उतारा और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लड़की के पिता ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया कि उसने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या कर लाश को पेड़ पर लटका दिया।

सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय, डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मृतका के पिता के अनुसार उनकी पत्नी छह वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को दर्शन पूजन के लिए शीतला चौकिया धाम गई थी। दोपहर में वह बाजार गया था।

उसी दौरान गांव निवासी युवक उनके घर तीन बार आकर उनकी बेटी से बातचीत की था, जिसे उनके 11 वर्षीय बेटे ने देखा था। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के संदीप यादव के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सौम्या पांडेय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें