फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः रातभर तलाशते रहे घर वाले, सुबह ऑटो ड्राइवर का मिला शव

Sat, 24 Mar 2018 07:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में भोगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ऑटो में चालक का शव पड़ा मिला। संभावना जताई जा रही है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी टेंपो चालक के रूप में हुई।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर निवासी सलीम का 20 वर्षीय पुत्र जावेद खान ऑटो ड्राइवर था। शुक्रवार को वह मदार दरवाजा से सवारी लेकर शीतला देवी मंदिर तक कई बार गया। 

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार देर रात जावेद का शव थाना भोगांव क्षेत्र में नेशनल डिग्री कालेज के पास टेंपो में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए। जावेद के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। जानकारी होने के बाद भोगांव पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त जावेद के रूप में की। 

उनका कहना है कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में भला उसकी हत्या कौन कर सकता है। पोस्टमार्टम हाउस पर कुछ लोग सड़क हादसे की बात भी कह रहे थे। 

लेकिन गला रेतने के निशान और शव का टेंपो में मिलना उनकी इस दलील को खारिज कर रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें