फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में किशोरी की मौत

Tue, 26 Jul 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के दासेपुर में सोमवार को करेंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झलस गए।
विज्ञापन

दासेपुर में चंदू गुप्ता के निर्माणाधीन दो मंजिला मकान के ऊपर से हाईटेंशन तार गया है। दोपहर में पड़ोस के मुख्तार हाशमी  का बकरा छत से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर मुख्तार हाशमी की बेटी साजिदा बेगम (12) दौड़ कर आई तो वह भी करेंट की चपेट में आ गई। साजिदा की आवाज सुन उसकी बहन नेहा (20), पिंकी (14) और भाई पिंटू (16) भी भाग कर आए और सभी करेंट की चपेट में आ गए। इसी दौरान एक ग्रामीण ने बिजलीकर्मी को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। तब तक साजिदा और बकरे की मौत हो चुकी थी जबकि उसकी दो बहनें और भाई झुलस गए थे। तीनों को हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश था।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बड़ागांव ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसओ के कहने पर चंदू ने मुख्तार को एक लाख रुपये दिया। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि सातोमहुआ विद्युत उपकेंद्र का सरकारी नंबर बंद बता रहा था। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद मौके पर बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया। सभी का कहना था कि आखिर हाईटेंशन तार के ठीक नीचे मकान कैसे बन रहा है। इसकी जांच कर बिजली विभाग ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें