परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी मे जुटे ही थे कि उसकी भी मौत हो गई। दोनों का मकान करीब 200 मीटर दूर पर स्थित है। किशोर के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही गहमर गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिए।
उधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को कब्जे में लेने के साथ छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में करीब आठ माह से प्रेम-संबंध चल रहा था। सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। अभी तक को तहरीर नहीं मिली है।