फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपी ने की ऐसी हरकत कि मचा हड़कंप

Sun, 17 Dec 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
निर्भया कांड के बाद लड़कियों की सुरक्षा के तमाम बड़े वादे किए गए। उसके बाद भी हालात वही हैं। नि‌र्भया के ग्रह जिले बलिया में शुक्रवार शाम को एक युवक ने युवती से छेड़खानी की। फिर बाद में उसने ऐसी हरकत की जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में शुक्रवार की शाम छह बजे एक युवक ने एक युवती से छेड़खानी की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसकी मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद युवती परिजनों के साथ थाने में गई तथा युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम एक युवती गोबर पाथ कर घर लौट रही थी, तभी उदय राजभर नाम के युवक ने उसका रास्ता रोका और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो उसने जबरन उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। युवक दो बच्चों का पिता भी है। घटना के बाद युवती रोते हुए घर पहुंची तथा आपबीती बताई।

इसके बाद परिजनों के साथ थाने गई और युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें