फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः टीचर ने कक्षा एक की मासूम से की छेड़खानी

Sat, 16 Dec 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में एक टीचर ने शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां पर एक ट्यूशन टीचर ने पढ़ाने के दौरान कक्षा एक की मासूम से छेड़खानी की। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम छात्रा की मां ने बताया कि उनकी छह और पांच वर्ष की दो बच्चियां हैं। बड़ी बच्ची कक्षा एक और छोटी बेटी यूकेजी में पढ़ती है। मो. आमिर नामक युवक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है।

शुक्रवार की शाम पढ़ाने के दौरान आमिर बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। कमरे से बच्ची के रोने की आवाज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मां ने दोनों बच्चियों को कमरे से बाहर निकालकर आरोपी शिक्षक को कमरे में बंद कर जानकारी पति को दी।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने यूपी 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें