फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः यूपी में कलयुगी शिक्षक ने 25 से ज्यादा छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो

Thu, 20 Sep 2018 11:31 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
demo pic

यूपी के आजमगढ़ में एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को कंलकित कर दिया। एक कलयुगी शिक्षक ने ऐसा काम किया है जिसकी हर तरफ थू-थू हो रही है। जिले के एक कॉलेज के गणित शिक्षक ने कालेज के बाहर अपने कोचिंग सेंटर में 25 से ज्यादा छात्राओं को प्रेम जाल में फांसकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैक मेल करने लगा। इसकी जानकारी होने पर कुछ छात्रों ने कुछ ऐसा किया जिससे उस शिक्षक की पोल पट्टी खुल गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

कॉलेज से निकाल दिया गया शिक्षक

2 of 6
demo pic

छात्रों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए शिक्षक का वीडियो बनाकर रविवार को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कुछ छात्रों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए शिक्षक का वीडियो बनाकर रविवार को वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, आरोपी फरार हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ani
रानी की सराय पुलिस के मुताबिक जमालपुर बेलखेड़ा आवंक सिरसाल गांव निवासी चंद्रशेखर यादव रानी की सराय कस्बे के पास स्थित शेष रहमत इंटर कॉलेज में गणित का अध्यापक था। वह कालेज के बाहर किराए के कमरे में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अपनी कोचिंग में भी पढ़ाता था।


 

4 of 6
molest

चंद्रशेखर शाम पांच बजे कोचिंग बंद कर देता था। लेकिन एक-दो छात्राओं को टिप्स देने के बहाने रोक लेता और उनसे अश्लील हरकत करके वीडियो बना लेता था। इसके जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।जांच में पता चला है कि चंद्रशेखर ने 25 से अधिक लड़कियों के साथ ऐसी हरकत की है। छात्राओं के मुताबिक सभी शिक्षक की हरकत से परेशान थीं, लेकिन वीडियो की वजह से बोल नहीं पाती थीं।


 
विज्ञापन

5 of 6
molest

शेख रहमत इंटर कॉलेज के प्रबंधक इसरार अहमद का कहना है कि चंद्रशेखर यादव हमारे कॉलेज में गणित का अध्यापक था। वह कोचिंग भी चलाता था। उसकी हरकतों की जानकारी होने पर उसे कॉलेज से निकाल दिया गया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Police


एसपी सिटी कमलेश बहादुर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी शिक्षक चंद्रशेखर यादव फरार हो गया है। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें