आरोपी छात्रों में से एकमात्र बालिग आरोपी छात्र सर्वजीत जेल में मां को याद कर रो रहा है। उसको न्यायालय के आदेश पर 14 दिन के लिए सुद्धोवाला जेल भेजा गया है। पता चला है कि जेल में दाखिल होने से पहले ही उसने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी उसकी बैरक से रोने की आवाजें आती रहीं।