ऐसे होता है एप का प्रयोग :
'प्रेरणा' मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रायड मोबाइल पर बने एमडीएम इंस्पेक्शन आइकन को क्लिक करते हैं। इसमें पहले अपने मोबाइल नंबर से 'प्रेरणा' मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होता है। पंजीकरण के समय चार अंकों का पिन बनाना होता है। इसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रेरणा ऐप के आइकन को क्लिक करते हैं। अगली स्क्रीन दिखेगी, इसमें आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और आपके द्वारा बनाया गया चार अंकों का पिन उपयोग करते हैं। फिर लाग-इन के बटन को दबाते हैं। स्क्रीन पर आपको अपने विद्यालय में क्या-क्या कार्य करने हैं, उसका विवरण दिखता है। जैसे अध्यापक उपस्थिति, प्रार्थना सभा की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन आदि के विकल्प होते हैं। उसी पर सेल्फी लेकर अपलोड करते हैं। इस व्यवस्था से शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति से लेकर मध्याह्न भोजन में भी पारदर्शिता आएगी।