फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को पीटा, हंगामा

Tue, 09 Dec 2014 02:27 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कालेज में सोमवार को एक शिक्षक द्वारा छात्र को पीटे जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। नाराज छात्रों ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

बाद में छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र कालेज गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त किया जाए नहीं तो पठन पाठन ठप करा दिया जाएगा।
उधर, शिक्षकों का कहना था कि छात्र महिला शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। जब इसका विरोध किया गया तो छात्र अन्य शिक्षकों से भी दुर्व्यवहार करने लगा। इसके बाद उसे पीटा गया।
विज्ञापन

 इस संबंध में प्राचार्य का कहना है कि यदि मंगलवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया गया तो आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों को सोमवार को रसायन विज्ञान के एक्सट्रा क्लास के लिए बुलाया गया था। कालेज के न्यू हास्टल में रहने वाला बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र अभय सिंह भी कालेज पहुंचा।
उसने एक शिक्षिका से पूछा कि किस कक्ष में एक्स्ट्रा क्लास चलेगी। शिक्षिका ने छात्रों को कमरा नंबर 20 में जाने को कहा। इसी समय कुछ छात्र कमरा नंबर 15 स्थित प्रयोगशाला में बैठे थे।
आरोप है कि अभय ने शोर मचाते अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर छात्रों को कमरा नंबर 20 में जाने को कहा। शिक्षिका ने उसकी भाषा का विरोध किया तो वह उलझ गया। इतने में रसायन विभाग के शिक्षक संजीव सिंह वहां से गुजर रहे थे।
 विरोध करने पर अभय उनसे भिड़ गया। आरोप है कि शिक्षक ने अभय की पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ डाले। बाद में अभय की सूचना पर हास्टल में रहने वाले अन्य छात्र भी कालेज कैंपस में पहुंच गए और कक्षाओं का बहिष्कार कर कालेज गेट पर धरने पर बैठ गए।
छात्र आरोपी शिक्षक संजीव सिंह को बर्खास्त काने की मांग कर रहे थे। उधर, कालेज प्रशासन की ओर से छात्रों को उनकी मांगों के संदर्भ में बातचीत करने के लिए मंगलवार को बुलाया गया है। बाद में दोपहर बाद धरना समाप्त हुआ।

कोट
-छात्र अभय सिंह एक्स्ट्रा क्लास के लिए छात्रों को कमरा नंबर 20 में जाने को कह रहा था। उसने किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। शिक्षक संजीव सिंह ने उसके साथ मारपीट की एवं कपड़ा फाड़ डाला। शैलेंद्र सिंह शालू, छात्रसंघ अध्यक्ष, यूपी कालेज

-छात्र की अभद्रता पर शिक्षक ने उसे दो थप्पड़ मारा। हालांकि शिक्षक को ऐसा नहीं करना चाहिए था। छात्रों ने इस मामले को लेकर ज्यादा हंगामा किया है। मंगलवार को अगर कक्षाओं का बहिष्कार किया गया तो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नरेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें