यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव निवासी किशोरी तंत्रमंत्र और अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर एक ढोंगी तांत्रिक की हवस का शिकार बन गई। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी तांत्रिक इंद्रजीत राजभर पुत्र रामकरन राजभर ने झाड़-फूंक कराने आई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी के बताने पर मां ने तांत्रिक के खिलाफ सोमवार को फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि वह निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी बेटी अक्सर ही बेहोश हो जाती थी। काफी इलाज कराया फिर भी वह ठीक नहीं हुई।
इस पर वह को फूलपुर के खोजापुर निवासी तांत्रिक इंद्रजीत के पास आई। तांत्रिक ने 21 की रात में उसे बेटी के साथ बुलाया। बेटी को लेकर पहुंचने पर तांत्रिक उसे लेकर झाड़ी में चला गया और दुष्कर्म किया।
बेटी को लेकर घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी नहीं हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी तांत्रिक फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।