फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारे गए सनी के गिरोह के चार गुर्गे हत्थे चढ़े

Fri, 18 Nov 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी सनी सिंह के गिरोह के चार गुर्गों को क्राइम ब्रांच और लंका पुलिस ने बुधवार की रात हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए बदमाशों में पांच-पांच हजार के इनामी लंका के छित्तूपुर का मनोज गुप्ता और मिर्जापुर के गयासपुर (अदलहाट) का वैभव पांडेय उर्फ सोनू है। वहीं, दो अन्य बड़ागांव के बाबतपुर बसनी का सुधांशु मिश्र उर्फ राही और लंका के माधव मार्केट का सोनू राजभर है। बदमाशों के पास से एक अवैध पिस्टल, तीन कट्टे, दो कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल और चोरी की दो बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि क्राइम ब्रांच के इंटेलीजेंस प्रभारी ओमनारायण सिंह को सूचना मिली थी कि दो बाइक से चार बदमाश मलहिया से लंका की ओर जा रहे हैं। ओमनारायण सिंह, सर्विलांस प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, क्राइम ब्रांच के दरोगा राकेश सिंह और लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र की टीम ने सामने घाट के मुरारी चौक पर घेरेबंदी कर दोनों बाइक को रोका तो पीछे बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों को दबोच लिया।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सनी के मारे जाने के बाद उसकी गैंग गाजीपुर जेल में निरुद्ध 50 हजार का इनामी रहा नरोत्तमपुर का मनीष सिंह उर्फ सोनू और सीरगोवर्धनपुर का अशोक यादव चलाता है। दोनों के निर्देश पर शहर के एक डॉक्टर, एक प्रॉपर्टी डीलर और व्यापार व राजनीति से जुड़े एक शख्स की हत्या की जानी थी। मनीष ने शहर के ही एक सर्राफ को भी लूटने का प्लान बनाया था। चारों ने बताया कि 25 सितंबर की रात उन्होंने लंका के छित्तूपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास शिवचंद यादव को गोली मारी थी। 
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि वर्ष 2006 में सारनाथ में एक सराफा के साथ हुई लूट की बड़ी घटना का माल उसी के पास से बरामद हुआ था। इस लूटकांड का एक आरोपी सारनाथ का बेदी राजभर पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वहीं, गैंग संचालक अशोक यादव और उसके भाई ने मलहिया की एक महिला से हाल ही में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाशोें और मनीष व अशोक की गैंग सूचीबद्ध की जाएगी। चारों बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के अन्य जिलों से भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें