घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्वी भेजने के साथ ही हत्यारोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह में मृतका के पति शिवनारायण गुप्ता अपनी पहली पत्नी के साथ औरगांबाद बिहार गए थे।
शिवनारायण इंटर कालेज व डिग्री कालेज चलाते है। पांच वर्ष पूर्व उन्होंने दूसरी शादी कोन थाना क्षेत्र के अजनिया गांव निवासी रागिनी से की थी। पहली पत्नी से दो बालिग लड़के हैं। दूसरी शादी के बाद से ही पति पत्नी व बच्चों में विवाद चल रहा था।
इसी वजह से शिवनारायण ने दुसरी पत्नी के लिए कचनरवा बाजार में मकान बनवाए है, जबकि पहला मकान गौरासिंहा मे है। हत्यारोपी वर्तमान में वाराणसी में पढ़ता है। एसओ ने बताया कि मृतका के पति या उसके मायके वाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक तहरीर नहीं मिली थी।
ब्लॉक प्रमुख पद की रह चुकी थी दावेदार :
रागिनी देवी चोपन ब्लाक प्रमुख की प्रबल दावेदार थी। दो वर्ष पूर्व चोपन ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में उनकी अहम भूमिका थी। रागिनी जनता के बीच में लोकप्रिय थी। पुलिस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि हत्यारोपी युवक ने अपनी सौतेली मां की संपत्ति को लेकर हत्या की है। हालांकि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।