फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ इश्क लड़ाना गुरु जी को पड़ा भारी, रात में घुस गया था घर में...

Mon, 28 Aug 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
lovers
विज्ञापन
गुरु और शिष्य का पवित्र रिश्ता एक बार फिर शर्मशार हो गया। कलयुगी गुरु ने अपनी शिष्या की खराब माली हालत देख उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। यही नहीं आरोपी गुरु रात में शिष्या के घर जा पहुंचा और उसके साथ अश्‍लील हरकतें करने लगा। इसी बीच लड़की की मां आ पहुंची।
विज्ञापन


घटना यूपी के  मिर्जापुर जिले की है। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापक शनिवार की रात घर में शिष्या को देख घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

मां के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने शिक्षक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर के आधार पर मड़िहान पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत कर शिक्षक का चालान कर दिया। शिक्षक को जेल जाते देख उसकी शिष्या ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का हवाला देने लगी।
विज्ञापन


शिष्या के इस बचाव के बाद भी पुलिस ने शिक्षक को नहीं छोड़ा और उसका चालान कर दिया। आरोपी शिक्षक कई वर्षों से क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य करता है। इसी विद्यालय में गांव की एक छात्रा ने इंटर तक की पढ़ाई पूरी की।

उसके बाद स्नातक की शिक्षा लेने के लिए डिग्री कॉलेज में एडमिशन ले लिया। छात्रा के पिता मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर की माली हालत ख़राब है। किसी तरह परिवार का पालन पोषण होता है। छात्रा की पढ़ाई का खर्च धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

पिता के कंधों का भार कम करने के लिए छात्रा उसी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पढ़ाने लगी जिस विद्यालय से उसने इंटर की पढ़ाई की थी। परिजनों के अनुसार अध्यापक ने शिष्या को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसका हौसला इतना बढ़ गया कि शनिवार की रात आरोपी शिक्षक, छात्रा के घर में घुस गया। छात्रा की मां इस रिश्ते को जानकर भौचक्की रह गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें