फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन पीएम को लिखी गुमनाम चिट्ठी में मेरठ की लड़कियों के उत्पीड़न का भी जिक्र

Mon, 28 Aug 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लिखी गुमनाम चिट्ठी में मेरठ की लड़कियों का उत्पीड़न होने का भी जिक्र है। इस चिट्ठी में जिक्र है कि डेरे में मेरठ की भी कई लड़कियां सेवादार बनी हैं। जो कि डेरे की गुंडागर्दी के आगे कुछ नहीं बोल रहीं। शनिवार को यह चिट्ठी पुलिस अधिकारियों को मिली है। अधिकारियों का दावा कि यह चिट्ठी विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं आई। यह चिट्ठी सोशल साइट पर चल रही है। इस चिट्ठी की जांच की जाएगी। अगर वाकई चिट्ठी सही है तो डेरे में जाने वालीं लड़कियों से जानकारी की जाएगी। पुलिस अधिकारी खुफिया विभाग से इसकी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


मेरठ समेत कई जिलों में डेरा प्रमुख के सत्संग स्थल हैं। जहां से पुलिस ने उनके अनुयायियों की संख्या जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मेरठ जोन के जनपदों में डेरा प्रमुख के 15 सत्संग स्थल हैं। मेरठ में तीन सूरजकुंड, परतापुर, लखवाया (कंकरखेड़ा) में सत्संग स्थल हैं। पुलिस की मानंे तो सूरजकुंड सत्संग स्थल पर करीब 400-500 अनुयायी हर सप्ताह नाम चर्चा करते हैं। लखवाया में यह संख्या 70-80 है। ऐसे ही मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत समेत अन्य जिलों में हर सप्ताह लोगों की भीड़ रहती है। डेरा प्रमुख के खिलाफ फैसला आने के बाद सत्संग स्थलों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद हरियाणा में हुई हिंसा में मेरठ के भी लोग शामिल बताए जा रहे हैं। मेरठ से काफी अनुयायी फैसले से पहले पंचकूला गए थे। जो अब वहां से लौट रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि कुछ अनुयायी मेरठ में भी उत्पात मचा सकते हैं। इसको लेकर एसएसपी ने सभी थानेदारों और सीओ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डेरा प्रकरण को लेकर मेरठ में अलर्ट जारी है। सभी सत्संग स्थलों पर हमारी पैनी नजर हैं। पीड़िता की चिट्ठी में मेरठ की लड़कियों के उत्पीड़न का जिक्र है, ऐसी जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं मिली है। -मंजिल सैनी दहल, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें