फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में सीआईएसएफ जवान ने डिप्टी कमांडेंट को मारी गोली

Tue, 27 Dec 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी / रेणुकूट।
विज्ञापन
Gun
विज्ञापन
पिपरी में स्थित रिहंद बांध की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान ने अवकाश न मिलने से नाराज होकर सहायक कमांडेंट पर शिफ्ट बदलते समय गोली चला दी। यह संयोग ही था कि गोली उनकी गर्दन को छूते हुए निकल गई और वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


गोली चलने से बांध परिसर में हड़कंप मच गया और आरोपी जवान को तत्काल पकड़ लिया गया। सहायक कमांडेंट को हिण्डाल्को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। एशिया के विशालतम जलाशयों में से एक पिपरी में स्थित रिहंद बांध की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। यहां शिफ्ट वाइज जवान ड्यूटी देते हैं।
विज्ञापन


रिहंद बांध के अधीक्षण अभियंता शैलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर शिफ्ट बदलाव के दौरान सीआईएसएफ के जवान राकेश कुमार दुबे ने छुट्टी न मिलने से क्षुब्ध होकर सहायक डिप्टी कमांडेंट टीडी विंसेंट पर गोली चला दी।

अचानक हुए हमले में सहायक कमांडेंट के गले को छूते हुए गोली निकल गई। इतने में आसपास मौजूद जवानों ने फायर करने वाले जवान को दबोच लिया। गोली की आवाज से पूरे पिपरी में हड़कंप मच गया।

सहायक कमांडेंट को तत्काल हिंडालको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गर्दन में जरा सी गोली लगी है, जिसमें कोई खतरे की बात नहीं है। पकड़े गए जवान से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें