फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या का क्राइम सीन रिक्रिएट कर होगी जांच, एसआईटी ने ठेकेदार की पत्नी-बच्चों के दर्ज किए बयान

Mon, 02 Sep 2019 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव की आत्महत्या के मामले की जांच के क्रम में विशेष जांच दल(एसआईटी) ने रविवार को ठेकेदार की पत्नी व बच्चों के बयान दर्ज किए। इस दौरान मौजूद कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के समक्ष परिजनों ने एसआईटी की टीम से सहायक अभियंता एसडी मिश्रा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


सोमवार को शासन की जांच रिपोर्ट लेकर विशेष संदेश वाहक आ सकता है। इसका अध्ययन एसआईटी करेगी और इसे अपनी जांच में शामिल करेगी। साथ ही पीडब्ल्यूडी ऑफिस के चीफ इंजीनियर के कमरे में क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। यहीं पर ठेकेदार ने खुद को गोली मारी थी। जिससे पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर कार ठेकेदार अवधेश ने खुद को गोली मारी थी, या फिर छीनाझपटी में गोली चल गई।

ये भी पढ़ें : प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर युवक को चाकू घोंप कर मार डाला था, गिरफ्तार
विज्ञापन


एसआईटी ने रविवार को पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं और क्लर्कों से पूछताछ की। एसआईटी भुगतान न होने की वजहों का पता लगाने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ एसडी मिश्रा की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही फाइलों का जांच और पूछताछ का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन

विशेष टीम ने निर्माण कार्यों के भुगतान और टेंडर संबंधी 69 फाइलों की फोटोकॉपी भी कब्जे में ले ली हैं। सूत्रों के अनुसार, चीफ इंजीनियर सहित 34 कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। स्थानांतरित हो चुके अभियंता भी एसआईटी की जांच की जद में आएंगे।

ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : 60 फीसदी काम होने के बाद होता है भुगतान रोकने का खेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें