फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में नौ साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 09 Oct 2018 10:46 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस के रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ द्वारा नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात रविवार की रात की बताई गई है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर जयापुर गांव निवासी पुनवासी गुप्ता (45) के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता के अनुसार उसकी मां राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रशिक्षण के लिए इन दिनों बाहर गई है और पिता गांव से सटे बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। पीड़िता के अनुसार रविवार की रात नौ बजे के लगभग आरोपी पुनवासी ने उसे अपने घर पर खाना खाने के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घर लौट कर आई तो वो काफी सहमी हुई थी। सोमवार को पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई तो उसने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना पाकर रोहनिया पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

आरोपी के घर जाकर फोरेंसिक टीम ने उसके बिस्तर और कपड़े सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किया। उधर, आरोपी की बहु ने पुलिस से कहा कि उसके ससुर को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। रविवार की रात परिवार के सभी लोग घर पर थे और ऐसी कोई वारदात नहीं हुई थी।
विज्ञापन

नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया दुराचार

demo pic
लंका थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे जीजा द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर लंका पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के अनुसार वो शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके जीजा ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने किसी तरह से हिम्मत जुटाते हुए सोमवार को अपनी मां को आपबीती सुनाई तो मामला लंका थाने पहुंचा।

परिजनों के अनुसार आरोपी जीजा भी उन्हीं के गांव का ही रहने वाला है और पीड़िता की बड़ी बहन का अपहरण कर उसके साथ विवाह किया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें