फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः राजनीतिक दल की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 26 Sep 2018 02:52 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक राजनीतिक दल की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग निकला। मुकदमा दर्ज न होने से नाराज ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन कराने का आश्वासन दिया है। घटना भदोही जिले की है।
विज्ञापन


गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह सोमवार को रात आठ बजे शौच करने के लिए गई। वहीं पर इलाके की दलित बस्ती का एक युवक पहले से ही घात लगाकर बैठा था। जब तक मैं कुछ समझती, उसने पकड़ लिया और मुंह दबाकर चरी के खेत में ले गया और जबर्दस्ती करने लगा।

मौका पाकर मैंने शोरगुल मचाया तो आसपास के कुछ लोग पहुंच गए। इसके पहले ही आरोपी युवक वहां से भाग गया। मामले की तहरीर गोपीगंज थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मुकदमा न दर्ज होने पर नाराज ग्रामीण मंगलवार को एसपी कार्यालय पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गोपीगंज पुलिस को फटकार लगाई। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस कप्तान राजेश एस ने कहा कि इस मामले में गोपीगंज थानाध्यक्ष को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें