फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार कर लौट रहे सात लोगों की सड़क हादसे में मौत

Sun, 11 Dec 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलगाम रफ्तार,लापरवाही और कोहरे ने एक बार फिर कहर बरपाया है। घना कोहरा और रोडवेज बस की एक हेडलाइट बंद होने के कारण जौनपुर जनपद के गौरबादशाहपुर के पास हाईवे पर बस और पिकअप में टक्कर हो गई। शनिवार रात आमने सामने हुए इस टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक है। उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।है। यह भीषण भिड़ंत गौराबाद्शाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के समीप हुई।
विज्ञापन


पिकअप पर सवार सभी लोग रामघाट से दाह संस्कार कर आजमगढ़ लौट रहे थे। शनिवार रात 9: 45 बजे हुई इस दुर्घटना में आजमगढ़ के बरदह थाना के कोइरौली गांव के सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में चार एक ही परिवार से हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना समेत उच्चाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर ईलाज हेतु आवश्यक दिशा - निर्देश दिया।
विज्ञापन

घायलों के मुताबिक, कोहरा अधिक होने तथा रोडवेज बस की दाहीना हेडलाइट बंद होने से भ्रम हो गया। जिसके कारण दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। पिकअप के पिछे एक कार चल रही थी। जिसमें सत्यदेव और रामप्रताप सवार थे। वह भी घायल हो गए।

रोडवेज बस का ड्राइवर घटना के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। बस के यात्री उतर कर अन्य साधनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया लिया है।
हादसे मे मरे सात लोगो के परिवार वालों ने रविवार सुबह क्षेत्रीय विधायक के साथ जिला अस्पताल पर धरना दिया। एसपी सिटी ने मृतको के परिवार को दो दो लाख सहायता दिलाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

पिकअप में कोईरौली निवासी अंकित सिंह(18), संजय सिंह(45), अतुल सिंह(20), लालमन राजभर(70), अवधेश सिंह(65), फतोही निवासी रामफल(50) तथा दीदारगंज पुष्पनगर निवासी दुष्यंत सिंह (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें