फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से सिर कुचलकर दोस्त ने की ऑटो चालक की हत्या

Sun, 11 Dec 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गांव में ऑटो चालक का सिर ईंट से कुचलकर उसके दोस्त ने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिटार्ई का बदला नेने के लिए उसने अपने साथी ऑटो चालक की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मूलरुप से मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी विजयप्रकाश और रवि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगरी गांव में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। दोनों का विवाह नहीं हुआ था और वह ऑटो चलाकर गुजारा करते थे। विजय का लहूलुहान शव पुलिस ने गांव के एक खाली प्लाट से बरामद कर मामले की जांच शुरू की थी।

पुलिस ने इस मामले में विजय के साथी रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने विजय की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। रवि ने पुलिस को बताया कि विजय अक्सर उससे मारपीट करता था। कई बार वह उससे खाने-पीने का सामान भी छीन लेता था। इसके चलते वह कई दिन से उसकी हत्या की प्लानिंग कर रहा था। 
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड को दी गाली, शराब पिलाकर की हत्या  
आरोपी रवि ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बृहस्पतिवार रात विजय को शराब पीने के लिए बुलाया था। रवि ने खाली पड़े प्लाट में विजय के साथ देर तक शराब पी और जब विजय को काफी नशा हो गया।

बताया गया है इस दौरान विजय ने रवि की गर्ल फ्रेंड को गाली दी। इस पर रवि भड़क गया औरर उसने पास में पड़ी ईंट से विजय के सिर पर हमला कर दिया। इससे विजय मौके पर गिर गया और अधिक रक्त बहने से उसकी मौत हो गई।

हत्या में प्रयुक्त ईंट की बरामद
रवि ने जानकारी दी है कि विजय उस पर दबाव बनाता था और कई बार मारपीट भी करता था। इसके चलते उसने शराबब पिलाकर ईंट से हमला करर विजय की हत्या कर दी।  आरोपी रवि की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई ईंट को भी बरामद कर लिया है। आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

विनोद पांडे, बिसरख कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें