फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने डॉक्टर पर तानी पिस्तौल

Thu, 04 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद रीता यादव के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग से जिले में चर्चित रहे सपा नेता हिरन सिंह ने बुधवार को दीनदयाल राजकीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर के डेंटल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार सिंह की घर में घुसकर पिटाई की और उनकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी।
विज्ञापन

मामला निर्माणाधीन चहारदीवारी के विवाद से जुड़ा बताया गया। कैंट पुलिस ने हिरन सिंह और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। डॉक्टर ने एसएसपी से मिलकर उन्हें भी घटना से अवगत कराया है। हिरन सिंह गाजीपुर के पूर्व सांसद राधामोहन के छोटे भाई हैं।

चोलापुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर आयर के मूल निवासी डॉ. सुधीर कुमार सिंह टकटकपुर स्थित अजय बिहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में रहते हैं। मकान के पीछे सपा नेता रमाशंकर सिंह उर्फ हिरन सिंह का स्कूल है। डॉक्टर का आरोप है कि उनके मकान की निर्माणाधीन चहारदीवारी को पीछे करने के लिए हिरन सिंह दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


 इसी रंजिश में बुधवार को हिरन सिंह शराब के नशे में धुत होकर अपने साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचे। उनकी पिटाई की और कनपटी पर पिस्तौल सटाकर चहारदीवारी पीछे करने को कहा। दीनदयाल अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराकर हिरन सिंह के खिलाफ तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव ने बताया  हिरन और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें