फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : दिनदहाड़े बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को मारी गोली, बदमाशों ने की सात लाख लूट

Wed, 27 Mar 2019 12:54 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
घायल बैंक फ्रेंचाइजी संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार कर सात लाख रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन


जिले के बड़ेसर थाने के अमहट गांव निवासी दया यादव बैंक फ्रेंचाइजी का संचालन करता है। दया यादव बुधवार सुबह बाराचवर-अमहट मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कैश निकालने गया था। कैश निकाल के लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने दया यादव का पीछा किया।

इसके बाद दया यादव को गोली मार के उससे रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। घायल दया यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही पुलिस पूरे इलाके की नाकाबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें