वही के एक होटल में गिरीश जागा और पूजा के बीच शादी संपन्न हो गई। इसके बाद हम सपरिवार साधन से घर के लिए जा रहे थे कि मिर्जामुराद स्थित रखौना रिंग रोड के पास पेट दर्द का बहाना बना कर अपहरण करने का शोर मचाते भागने लगी। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस सभी को थाने लाई और पूछताछ किया गया।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि लुटेरी दुल्हन पूजा, किरण, निशा निवासी ग्राम छाव, थाना दुर्गावती जनपद भभुआ (बिहार) व जालसाज नंदलाल निवासी जमनिया (गाजीपुर) सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पकड़ी गई पूजा से पूछताछ जारी है।