फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः एक कुनबे में चार मौत से मिल्की में मातम

Sun, 25 Dec 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
मृत महिलाओं में सास-बहू और जेठानी, मासूम पौत्र रहीं शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर लालानगर टोल प्लॉजा के समीप रविवार सुबह सवा आठ बजे ट्रेलर और ऑटो की टक्कर में ज्ञानपुर नगर से सटे मिल्की गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।  
विज्ञापन

इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। भीषण सड़क हादसे में एक ही कुनबे के चार लोगों की मौत ने जिले भर के लोगों को हिलाकर रख दिया। मृत तीन महिलाओं में सास- बहू और जेठानी थीं जबकि छह साल का मासूम अमन पौत्र था।

चार लोगों की मौत से ज्ञानपुर के मिल्की गांव में मातम पसर गया है। 
रविवार सुबह घर से जब परिवार के सभी सदस्य आटो से कोइलरा के लिए निकले तो कौन जानता था कि अब चंद घंटे में वह दुनिया को छोड़ देंगी। दुर्घटना में मृत विमला देवी कुसुम की सास थीं जबकि अमन पौत्र था।
विज्ञापन


इसी तरह राधा कुसुम की जेठानी थी। परिवार के चार लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लालानगर में परिवार के लोग रोते-रोते बदहवाश हो जा रहे थे।
सुबह जैसे ही घटना की खबर मिली मिल्की, देवाजिपुर समेत कई गांव के लोग लालानगर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। गांव से अन्यत्र रिश्तेदारी आदि गए लोग भी खबर मिलने पर कोइलरा पहुंचे।

मिल्की से करीब 10 किमी दूर घटना होने के बाद वहां गांव के करीब 50 से अधिक लोग पहुंच गए थे। ह्दय विदारक घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन

वर्ष के अंतिम पखवारे में 12 ने गवाईं जान

चौरी, औराई और गोपीगंज रहे हादसों का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
गुजरते साल का अंतिम पखवारा हादसों से भरा रहा। चौरी, औराई से लेकर गोपीगंज तक सड़कें खून से लथपथ होती रहीं। 18 से 25 दिसंबर तक सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की जान चली गई जबकि 25 दिसंबर को छह लोगों की मौत हो गई। 
माह के शुरूआती दिनों में घना कोहरा होने के बाद भी जिले में सड़क दुर्घटनाओं में किसी की जान नहीं गई। जो घटनाएं हुई उसमें लोग घायल ही हुए। दूसरे पखवारे में घटनाओं की बाढ़ सी आ गई।
18 दिसंबर को औराई के कोठरा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शमशेर अली निवासी वाराणसी की मौत हो गई।
19 दिसंबर को औराई चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से ट्रक चालक शमशेर यादव निवासी आजमगढ़, 23 दिसंबर को औराई के बुआ जी के इनारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सहसेपुर निवासी गंगा प्रसाद मिश्र की मौत हो गई।
24 दिसंबर को संवरा में ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात युवक की जहां मौत हो गई वहीं चौरी के मानिकपुर में ट्रक और जीप की टक्कर में लालजी राजभर लोहराडीह कपसेठी वाराणसी और रहमतुल्ला भदोही नगर की मौत हो गई।

25 दिसंबर की सुबह लालानगर के समीप आटो और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया। दोपहर और शाम तक दो और लोगों की मौत हो गई। चौरी के ब्रह्माश्रम के समीप ट्रक की चपेट में आने से युवक और गोपीगंज के इब्राहिमपुर में सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें