फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : शौच को गई महिला के साथ गैंगरेप, शिकायत पर आरोपियों ने किया हंगामा

Mon, 19 Aug 2019 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात खेत से लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ गांव के ही दो युवकों ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई तो परिजन ओरहन देने आरोपी के घर पहुंचे। वहां दोनों परिवारों में विवाद हो गया।

विज्ञापन


उसके बाद इस मामले में केस दर्ज कराया गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : अलगाववादियों को लेकर वाराणासी पहुंचा वायुसेना का विमान, सेंट्रल जेल भेजा गया

गांव निवासी 29 वर्षीय महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। महिला रविवार रात शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत में गई थी, जहां से लौटते वक्त घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसे बगल में सुनसान स्थान पर खींच कर ले गए और धमकी देकर दोनों ने दुराचार किया। आरोपी व पीड़ित महिला के परिवार में पुरानी अदावत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर परिजनों को लगी तो रात में ही परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवस्तव, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

ये भी पढ़ें : बलिया बलिदान दिवस : जेल का फाटक खुलते ही लोगों में दिखा उत्साह, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित धीरज पुत्र ईश नारायण व उसके साथी पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें