कैंट थाने में दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
- फोटो : demo
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी विमान कंपनी में कार्यरत एक युवती के साथ होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है।
पीड़िता की तहरीर पर एयरपोर्ट पर तैनात डॉ. आशुतोष अस्थाना और इंडो-थाई विमान कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र कुमार के विरुद्ध नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में सामूहिक दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। सोमवार की देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया। बिहार की मूल निवासी पीड़िता के अनुसार वो बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमान कंपनी के लिए काम करती है और कैंट थाना क्षेत्र में रहती है।
बीते 27 मार्च को उसे एक बिजनेस डील और सैलरी बढ़ाने सहित अन्य मसलों पर बातचीत के लिए होटल रेडिसन में बुलाया गया। पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के बाद उसने होटल के बार में डॉ. आशुतोष के साथ बीयर पी तो उसे उल्टी आने लगी।
इस पर उसने नींबू-पानी पिया और फिर डॉ. आशुतोष उसे एक कमरे में ले गया। पीड़िता ने बताया कि वह अर्धचेतना में थी। सब कुछ देख सकने के बावजूद किसी तरह का प्रतिरोध कर पाने की स्थिति में नहीं थी।