फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : किशोरी के साथ पार की दरिंदगी की हदें, कपड़े से मुंह बांध कर युवक ने किया दुष्कर्म 

Sat, 20 Apr 2019 02:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर के पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गाजीपुर के नगसर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार सुबह गेहूं की कटाई करने के लिए खेत में गई थी। इसी बीच अपनी रिश्तेदारी में रह रहा एक युवक भी खेत में पहुंच गया। किशोरी को अकेला देख कर उसका मुंह पकड़ कर उसे दबोच कर झाड़ियों में ले गया।

किशोरी शोर ना मचा सके इसलिए आरोपी ने किशोरी का मुंह कपड़े से बांध दिया और उसके साथ दरिंदगी की। किशोरी को बेहोश हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। थोड़ी देर बाद पहुंचे परिजनों ने किशोरी को बेसुध पड़ा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने किशोरी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एकट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर के आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें