फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की मासूम से रेप, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार 

Mon, 07 May 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में एक युवक ने एक नौ वर्षीय बालिका के साथ रेप किया। पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद स्लाइड जांच के लिए वाराणसी भेज दिया गया। इससे पहले आईजी विजय मीणा और एसपी आशीष तिवारी ने जिला महिला अस्पताल में पीड़ित का बयान लिया।

कटरा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित परिवार के अनुसार मुकेरी बाजार निवासी विजय सोनकर (25) उनके मोहल्ले में फल बेचता है। करीब एक महीने पूर्व उसने परिवार की नौ वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर दुराचार किया था।
विज्ञापन


इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को अचानक बालिका की तबीयत खराब हो गई। पूछे जाने पर उसने मां को घटना के बारे में बताया।

इसके बाद परिजन बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के विरुद्घ तहरीर देकर पीड़ित को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को आरोपी के विरुद्घ पुलिस ने दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि कटरा कोतवाली क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका से एक माह पूर्व दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें