फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप कर बनाया वीडियो, धमकी से डरी पीड़िता ने दो दिन बाद दर्ज कराया केस

Thu, 03 May 2018 02:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने घटना का वीडियो बनाकर धमकी भी दी। घटना से भयभीत पीड़िता और उसकी मां ने दो दिन बाद थाने में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जिले के शाहगंज कोतवाली के एक गांव निवासी महिला सोमवार को पड़ोस के गांव में भूसा ढोने गई थी। शाम को उसकी नाबालिग बेटी मोहल्ले के एक युवक के साथ अपनी मां के पास जा रही थी। रास्ते में एक मनबढ़ युवक ने किशोरी के साथ जा रहे युवक को धमकाकर भगा दिया।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाया। मनबढ़ ने किसी को कुछ बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर उसे भगा दिया।

देर शाम घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। भय व लोकलाज के चलते किशोरी और उसकी मां मंगलवार को थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। उधर, घटना समय किशोरी के साथ जा रहे युवक ने गांव के कुछ लोगों इसके बारे में बता दिया।
विज्ञापन


गांव के लोगों  ने पीड़िता की मां को हौसला दिया जिसके बाद बुधवार को पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रवीण सोनी पांचू के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।

पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने के बाद पुलिस ने आरोपी के धर दबिश दी। वह घर पर नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने ले आई। कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें