फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मदरसे में छात्रा से किया रेप, प्रबंधक के भाई ने दी नदी में बहाने की धमकी

Mon, 13 Aug 2018 01:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में शेल्टर होम में यौन शोषण का मामला थमा नहीं था कि मऊ जिले के घोसी कोतवाली के करीमुद्दीनपुर स्थित मदरसे के छात्रावास में रहने वाली छात्रा के संग यौन शोषण का मामला रविवार की देर रात जांच के बाद उजागर हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत पति की शिकायत पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जांच के लिए भेजा था। देर शाम आठ बजे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और एसएसआई कोतवाली ने पीड़िता का बयान लिया।

इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें मदरसे के प्रबंधक के भाई पर बलात्कार करने, धमकी देने तथा मामले को दबाने के लिए प्रबंधक, शिक्षक और महिला प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों का नाम इस मदरसे में लिखवाया था। चार अगस्त को उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि रात को दाई उसे लघुशंका के बहाने अपने साथ ले गई और रसोई में बंद कर दिया। वहां मौजूद प्रबंधक के भाई ने उसके साथ रेप किया। विरोध पर धमकी दी। दूसरे दिन उसने अपनी बहन को इस बारे में बताया।
विज्ञापन

मामले को लेकर मदरसा गेट पर हुआ था पथराव

demo pic
छात्रावास की लड़कियों को जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी प्रबंधक के भाई की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। इस पर प्रबंधक और शिक्षक के साथ प्रधानाचार्य ने दोनों पुत्रियों को धमकी देते हुए कहा कि चुप रही तो फीस माफ होगी और शोर किया तो नदी में बहा दिया जाएगा।

मालूम हो कि चार अगस्त को मदरसे में लोगों ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के साथ यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था और मदरसा गेट पर पथराव किया था। घटना के समय नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन साकिया खातून के पति अब्दुल कय्यूम बाहर थे।

वापस आने पर जब उसे घटना की जानकारी हुई तो उसने लड़की और उसके परिवार से संपर्क किया। साथ ही उसे वापस लाकर डीएम और एसपी को प्रकरण से अवगत कराया। इस पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन को घोसी भेजा।

देर शाम आठ बजे के करीब पहुंचे और लालमन यादव ने पीड़िता से एसएसआई घोसी कोतवाली के सामने बात की। इस दौरान छात्रा के बयान लेने के बाद उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें