फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चाकू से किए कई वार

Sat, 18 May 2019 01:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने युवती पर चाकू से कई वार किए। बाएं हाथ और पेट में चाकू लगने से युवती घायल हो गई। पीड़िता को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मामले में शुक्रवार को युवती के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गुरुवार देर शाम को अपनी भाभी के साथ घर से निकली थी।

घर वापस लौटते समय रास्ते में गांव का ही एक युवक सत्यम कन्नौजिया युवती को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। युवती और उसकी भाभी ने विरोध किया। इस पर सत्यम ने युवती को चाकू मार दिया। बाएं हाथ और पेट में चाकू लगने से युवती घायल हो गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसी युवक शाहबाज वहां पहुंच गया। उसने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन भाग गया। युवती को तत्काल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को युवती के पिता ने तहरीर देकर थाने में सत्यम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, सत्यम के घरवालों का आरोप है कि युवती स्वयं साथ चलने के लिए सत्यम पर दबाव बना रही थी। सत्यम ने जब साथ चलने से इंकार कर दिया तो युवती ने खुद ये कदम उठाया।

इसकी जानकारी युवती के घर वालों के साथ पूरे गांव को है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सच का पता लगा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें