फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचला दिया यवुक, बाइक सवारों ने बनाया हत्या का वीडियो

Sat, 18 May 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के ऊना जिले के बहड़ाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि वारदात में मारे गए युवक और हत्या के आरोपी पर पुलिस में नशा तस्करी के केस भी दर्ज हैं। युवकों में पैसों के लेनदेन को लेकर खूनी झड़प हुई। जिसके बाद आरोपी संजीव ने तैश में आकर बाइक सवार युवकों को ट्रक से कुचल दिया। जिसमें चताड़ा निवासी प्रिंस की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसके तीन अन्य साथी भी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, बहडाला में ट्रक से बाइक सवार युवकों को कुचलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को वारदात के दौरान बाइक पर ट्रक के पीछे चल रहे दो युवकों ने तैयार किया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या आरोपी संजीव को कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी पर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरवार दोपहर बाद चताड़ा निवासी प्रिंस अपने तीन दोस्तों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर बहड़ाला स्थित संजीव के पास पहुंचा। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जिसके बाद प्रिंस अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बहड़ाला की ओर भागने लगा। इस दौरान संजीव ने ट्रक लेकर हमलावरों के पीछे लगा दिया। कुछ दूरी पर पहुंचने पर संजीव ने बाइक पर ट्रक चढ़ा दिया।

हादसे में बाइक पर सवार प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल राकेश, साहिल व लक्खा घायल हो गए। वहीं फरार ट्रक चालक संजीव को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी जांच तेज कर दी है। अदालत ने हत्यारोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें