फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो मर्डर से थर्राया जौनपुर, गोली मारकर प्रापर्टी डीलर व मनरेगा कोआर्डिनेटर की हत्या

Mon, 05 Feb 2018 10:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से अपराध की वारदातें साम‌ने आ जाती हैं। जौनपुर में रविवार को दिनदहाड़े दो मर्डर होने से हड़कंप मच गया। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में प्रापर्टी डीलर और जलालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मनरेगा र्कोर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को दिन दहाड़े हुए डबल मर्डर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने बक्शा के लखौवा बाजार में हाईवे जाम कर दिया। यहां परिजनों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी से सपा विधायक पारसनाथ यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेता सड़क पर बैठ गए। करीब सवा दो घंटे बाद 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के आश्रितों को सरकार से मदद दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के लखौवा गांव निवासी प्यारेलाल यादव (40) पुत्र स्व. रामधारी प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। वह दोपहर करीब तीन बजे लखौवा बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। एक बदमाश पैदल उनके पास पहुंचा और पिस्टल सटाकर गर्दन में गोली मार दी। प्यारेलाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश दोनों हाथ में पिस्टल लिए था और हवा में गोलियां दागते हुए बाइक पर सवार होकर परशुरामपुर गांव के रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार और गांव के लोग पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जौनपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर पर बक्शा, सिकरारा, बदलापुर, डायल 100 की तीन गाडिय़ों से फोर्स के साथ एएसपी ग्रामीण संजय राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तबतक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी से सपा विधायक पारसनाथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने शव उठाने से रोक दिया और खुद शव के साथ सड़क पर बैठ गए। थोड़ी देर में सपा के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण  सवा दो घंटे बाद करीब 6 बजे पुलिस अधिकारियों ने 48 घंटे में हत्यारे की गिरफ्तारी करने और मृतक के आश्रितों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दकर जाम समाप्त करवाया। इस दौरान हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन

demo pic
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरैया गांव निवासी संजय मौर्य (42) पुत्र स्व. रामनाथ मौर्य अपने घर से पांच सौ मीटर दूर पाही के पास मजदूरों के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई करवा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचेस, दोनों हेलमेट लगाए हुए थे।

संजय के करीब जाकर पिस्टल से गोली मार दी। उनके सीने, कान और सिर में पांच गोलियां लगी। बदमाश भागने लगे तो उनके साथ मौजूद श्रमिकों ने दौड़ाया लेकिन बदमाशों ने उनपर भी पिस्टल तान दी तो लोग रुक गए और बदमाश पराऊगंज की तरफ फरार हो गए।

परिजनो ने पराउगंज के पास और जलालपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अनिल पांडेय ने समझा बुझाकर आधे घंटे में ही जाम समाप्त करा दिया। मृतक के भाई आनंद मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतक संजय मौर्य गांव के पूर्व प्रधान थे और मौजूदा समय में जलालपुर विकास खंड में मनरेगा कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें