फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बैंक कर्मी से 69 हजार की लूट

Wed, 23 Nov 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निजी बैंक कर्मी से 69 हजार की लूट - फोटो : Logo
विज्ञापन
पलकहां गांव में नहर के समीप मंगलवार की दोपहर असलहा सटाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक निजी बैंककर्मी बीरू गौतम से 69 हजार पांच सौ चालीस रुपये लूट लिए। चौबेपुर पुलिस ने चंद्रावती, धौरहरा और चौबेपुर मार्ग पर चेकिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


मऊ के अलीनगर का बीरू गौतम एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी है। बैंक की ओर से गांवों की महिला समूहों में लोन बांटा जाता है। मंगलवार को वह साइकल से धौरहरा और गरथौली गांव की महिला समूहों को दिए गए लोन की किश्त लेकर बनकट की ओर साइकल से जा रहा था। पलकहां में गरथौली चौराहा की तरफ से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसके पास आए और असलहा सटाकर रुपयों भरा बैग छीन लिए। बीरू ने बताया कि वसूली हफ्तेवार होती है। लूटे गए रुपये में ज्यादातर दस, बीस, पचास और सौ के नोट ही थे। चौबेपुर थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें