फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पिटाई का आरोप लगाकर कैदियों का हंगामा, खाना खाने से किया मना

Thu, 15 Aug 2019 02:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी जिला कारागार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिला जेल के बंदियों ने पिटाई किए जाने का आरोप लगाकर बुधवार को हंगामा किया। इसके साथ ही सभी खाना खाने से मना करते हुए भूख हड़ताल करने की बात करने लगे।

विज्ञापन


सूचना पाकर जेलर ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। बंदियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि मुलाकात करने आने वाले परिजनों पर सीमित मात्रा में खाद्य पदार्थ सहित अन्य सामग्रियां लाने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : आजमगढ़ : मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश, खूब लूटी थीं शराब की दुकानें
विज्ञापन


जिला जेल के बंदियों का आरोप था कि मंगलवार की शाम निरीक्षण करने आए डीएम से वह कुछ शिकायत करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद रात में उनकी पिटाई की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

इससे नाराज होकर बुधवार को सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, इस संबंध में जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बंदियों की पिटाई या उनके हंगामा जैसे कोई बात नहीं थी। कुछ लोगों ने गलत सूचना प्रसारित कर दी है।

ये भी पढ़ें : यूपी : भगवान राम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, एसपी ने शांत किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें