फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर युवक की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर वजह जान रही पुलिस

Thu, 15 Aug 2019 02:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बुधवार रात आठ बजे आपसी कहासुनी के बाद चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार रात नेवादा गांव के बाहर गांव का जाहिद(25) पुत्र मुहम्मद काशिफ साथियों के साथ बैठा था। लगभग आठ बजे गांव का ही लल्लू पुत्र मिस्टर उसके पास पहुंचा। जाहिद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

ये भी पढे़ं : यूपी : भगवान राम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, एसपी ने शांत किया
विज्ञापन


इतने में बात बढ़ गई और लल्लू चाकू से जाहिद पर ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। लहूलुहान जाहिद को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या किन कारणों से की गई है, इसके लिए पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढे़ं : आजमगढ़ : मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश, खूब लूटी थीं शराब की दुकानें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें