फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में समधिन से बलात्कार के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2017 06:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र कोतवाली पुलिस ने रिश्ते में लगने वाली समधीन से दुष्कर्म के मामले में पुजारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को पुलिस ने पुजारी रामआशीष मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वर्षों पूर्व उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। किसी के कहने पर वह पुजारी रामआशीष के पास गई। पुजारी ने कहा कि वह बेटी को ठीक कर देंगे। मगर अगली बार पति को साथ न लाए।

पुजारी के बातों में आकर कुछ दिनों बाद वह महिला बेटी को लेकर पुजारी के पास गई। महिला के मुताबिक राम आशीष स्कार्पियो से उसे राबर्ट्र्सगंज स्थित एक होटल में ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाया। मंदिर में उससे शादी भी कर लिया।
विज्ञापन


बेटी की शादी अपने परिवार में करा दिया। मगर पत्नी के रूप में रखने से उसे  इंकार करता रहा। कुछ दिनों पूर्व पीड़िता ने एसपी को आरोपी पुजारी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पुजारी रामआशीष मौर्य के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें