फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार निर्माण के विवाद में महिला को मारी कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। दीवार निर्माण को लेकर गुलाबटांडा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने हमला कर महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने बमुश्किल बीच बचाव कर महिला को बचाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुलाब टांडा निवासी सवीना नाज पत्नी शेर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसके मकान के मेनगेट के पास छज्जे की दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। इस बीच पड़ोसी दानेसली का यूकेलिप्टस का पेड़ दरवाजे के सामने आ रहा था। इसी को हटाने की बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि दानेसली ने अपने साथियों की मदद से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपियों के साथ आई महिला मिस्कीन बेगम ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर आ गए और पीड़िता को बचाया। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दानेसली, सोनू और मिस्कीन बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें