फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में डाका : खातों की जांच में आई तेजी, डाक विभाग ने पुलिस को दी तहरीर

Thu, 05 Sep 2019 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भारतीय डाक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के प्रधान डाकघर कैंट में खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने की घटना के बाद से हर दिन खाताधारक खातों की जांच करा रहे हैं। इस बीच गुरुवार को भी डाकघर पर खाताधारकों की भीड़ उमड़ी रही। यहां लोगों ने अपने खातों की जांच कराने के साथ ही उसको अपडेट कराया, जिससे कि उन्हें जमा-निकासी की सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन


डाकघर में अभी तक खातों से पैसों के गबन की 160 शिकायतें सामने आ चुकी हैं। वहीं इसे मामले में चार डाकघर के चार कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। डाक विभाग ने इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी है।

ये भी पढ़ें : अफजाल अंसारी का योगी सरकार पर हमला, बोले- बिजली दर बढ़ाना, जले पर नमक छिड़कने जैसा
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले खाताधारकों के खातों से बिना किसी सूचना के रुपये निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। प्रथम दृष्टया दो एजेंटों और चार डाक सहायकों का नाम सामने आया है, लेकिन विभाग के साथ ही पुलिस की जांच भी तेज हो गई है। शुक्रवार यानी कल तक जांच रिपोर्ट प्रशासन को देनी है।

विज्ञापन

सुबह 10 बजे ही डाकघर पहुंचे लोगों ने कहा कि इस तरह की अगर गड़बड़ी होगी तो आखिर कैसे विश्वास किया जाए। इस बीच लोगों ने डाक अधीक्षक से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें : वाराणसी: स्कूल का एक महीने का बिजली बिल छह अरब से ज्यादा

विभागीय जांच में आई तेजी, कर्मचारियों से पूछताछ :
पोस्ट मास्टर जनरल प्रणब कुमार के निर्देश पर गठित जांच कमेटी के सदस्य इस दौरान आई शिकायतों के आधार पर कागजातों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा खातों पर लोगों के हस्ताक्षर का मिलान भी कराया जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को कमेटी को अपनी रिपोर्ट देनी है, इस वजह से देर शाम तक कमेटी के सदस्य डाकघर के ऊपरी मंजिल पर बैठकर जांच कर रहे हैं, जिससे कि जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें