फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को अंडे खाकर पैसे ना देना पड़ा भारी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 10 Jun 2019 07:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक को अंडा खा कर पैसा ना देना भारी पड़ गया। दुकानदार ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की, तो युवक पुलिस से भी उलझ गया।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के कपरफोरवा में देसी शराब की दुकान के बगल में राहुल राम नाम का युवक अंडा की दुकान लगाता है। वहीं पर रविवार को गांव का ही शेर बहादुर राम हर दिन अंडा खाने आता था। रविवार को जब दुकानदार राहुल से अंडे के पिछले बकाया 500 रुपये मांगे तो आरोपी युवक ने दुकानदार को पीटकर कर घायल कर दिया।

पीड़ित राहुल ने इसकी शिकायत जंसा पुलिस से की। जब पुलिस पहुंची तो युवक पुलिस से भी उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। जिलाधिकारी राजातालाब ने युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें