फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सामने दिनदहाड़े कार सहित बच्चे का अपहण, तीन थानों की पुलिस ने तेजी दिखाकर दबोचा

Sat, 17 Aug 2019 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विपिन सिंह और दिव्यांश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर से शनिवार सुबह ढाई साल के बच्चे का अपहरण हो गया। आरोपी ने ढाई साल के दिव्यांश को पिता की कार समेत उठाया और उनकी आंखों के सामने ही भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना के बाद, पुलिस ने भी तेजी दिखाई। मंडुवाडीह, लोहता और रोहनिया पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोहनिया में धर दबोचा। फिलहाल रोहनिया थाने में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें : बीच-बचाव कराना पड़ा भारी, नशे में धुत युवकों ने जूता व्यापारी को घोंपा चाकू, मौत
विज्ञापन


दिव्यांश के पिता विपिन सिंह वाराणसी के मंडुवाडीह स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में रहते हैं। शनिवार सुबह वह घर से दवा लेने निकले तो दिव्यांश ने भी घूमने की जिद पकड़ ली। अपनी होंडा अमेज कार में पिता ने दिव्यांश को भी साथ लिया और चुरामनपुर पहुंचे।

विज्ञापन

सड़क किनारे कार खड़ी कर वह सामने दवा की दुकान तक गए थे कि पीछे से आए अपहरणकर्ता ने कार स्टार्ट की और बच्चे समेत उसे ले भागा। विपिन ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें : मां की मौत के बहाने छुट्टी मांगी, एसपी ने किया निलंबित

लोहता, मंडुवाडीह और रोहनिया पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तत्काल घेराबंदी की और जगतपुर के पास कार समेत आरोपी को दबोच लिया गया। ढाई साल के बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। तीनो थानों के प्रभारी अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें