फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: नाली विवाद में चली गोली से घायल हुए भाई-बहन, पांच के खिलाफ एफआईआर

Tue, 19 Nov 2019 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल सत्तार गांव में मंगलवार की सुबह नाली के विवाद में चली गोली से भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बंदूक के मालिक को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


चक अब्दुल सत्तार गांव निवासी दीपक यादव का राजेश यादव से नाली का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे राजेश यादव पांच लोगों के साथ दीपक के दरवाजे पर पहुंच गया और मारपीट हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान राजेश यादव के पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली चला दी। गोली दीपक(35) के सीने और बांह पर लगी जबकि चेहरे पर छर्रा लगा। उसकी बहन वंदना भी गोली लगने से घायल हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को वाराणसी रेफर कर दिया। घायल के चाचा गजानंद सिंह यादव ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि नाली के विवाद में मारपीट हुई है। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष का एक युवक और उसकी बहन घायल हुई है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बंदूक मालिक राममूर्ति को हिरासत में ले लिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें