फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पशु तस्करी की आड़ में करते थे पिस्टल बनाने का कारोबार, पुलिस ने फैक्ट्री में छापा मार 12 पकड़े

Wed, 10 Jul 2019 08:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के ककरहटा गांव निवासी महमूब आलम शेख के मकान में बुधवार को छापा मारी कर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई फरार हो गए।

विज्ञापन


आरोपियों ने शहर कोतवाल पर चापड़ से हमला किया, जिससे बुलेट प्रुफ जैकेट फंट गई और डंडा कट गया। इनके अड्डे से कई तैयार असलहों के अलावा रिवाल्वर, कारबाईन बनाने तक के औजार मिले हैं। बरामद उपकरणों के जरिए 200 से अधिक रिवाल्वर बनने का अनुमान है।

पशु तस्करी की आड़ में यह लोग अवैध असलहा बना रहे थे। इनकी सप्लाई जेल में निरुद्ध अपराधियों के मैसेज पर भी होती थी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई हुै।
विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शहर के ककरहटा गांव निवासी महबूब आलम शेख, अब्दुल वद्दू, टीपू सुल्तान, मो सुहैल, बिलरियागंज थाने के बिंदवल गांव निवासी सफीक, आरिफ, मुबारकपुर थाने के ढकवा निवासी जमील अहमद, इसी थाने के पुरानी बस्ती निवासी फैज अहमद, इसी थाने के बम्हौर गांव निवासी मो तारिक, शहर के मनचोभा निवासी मो जैश, रिजवान अहमद, जौवाद अहमद का नाम शामिल है।

एसपी के मुताबिक यह लोग ककरहटा गांव निवासी महबूब आलम शेख के घर में काफी दिनों से असलहा बनाने का काम कर रहे थे। बिरादरी के लोगों की सहानुभूति के लिए यहां पशु भी काटते थे। एसपी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह स्वॉट टीम प्रभारी दिनेश सिंह, विपिन कुमार सिंह ने अपनी-अपनी टीम के साथ छापा मार दिया। इस दौरान रंगे हाथ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

एसपी के मुताबिक जैसे ही पुलिस अड्डे पर छापा मारा गया उसी दौरान यह लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। इस दौरान शहर कोतवाल के ऊपर चापड़ से हमला किया। संयोग रहा कि वह बुलेट प्रुफ जैकेट पहने थे। इस दौरान जैकेट फट गई और डंडा कट गया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मौके से 11 रिवाल्वर, एक रायफल, दो बंदूक, 12 चापड़, 17 रिवाल्वर की नाल, 12 चापड़, तीन हथौड़ी, 34 रेती, चार पिलास, चार सड़सी आदि इतने भारी मात्रा में मिले हैं कि इसके जरिए 200 से अधिक रिवाल्वर बनाए जा सकते हैं।

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और हिरन के सींग भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि जेल में बंद बदमाशों के इशारे पर असलहे और कारतूस की सप्लाई करते थे। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं, जिन्हें खंगाला जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें