फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक घायल, दो को पकड़ा

Sat, 24 Mar 2018 02:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : file photo
विज्ञापन
यूपी पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में लगी हुई है। शुक्रवार की रात मऊ में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हुआ। जबकि दो तस्कर पकड़े गए।
विज्ञापन


जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रामनवल डिग्री कालेज के पास रात में चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो और कार में सवार तीन लोग आजमगढ़ से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे।

पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो कार सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने भी गोली चलाई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक शराब तस्कर अभिषेक श्रीवास्तव घायल हुआ।
विज्ञापन


अभिषेक अंबेडकर नगर का रहने वाला जबकि दो पकड़े गए। घायल को मौके से रानीपुर की सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्कार्पियो से नब्बे लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें