फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर के बाद दबोचा गया इनामी बदमाश

Thu, 02 Nov 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
बदमाश जगधारी यादव उर्फ गुल्लू यादव को दो गोली लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार में बुधवार की भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने घायल बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश जगधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए उसका एक साथी फरार हो गया।  
विज्ञापन


वह शहर के एक व्यवसाई की हत्या करने के लिए अपने साथी के साथ जा रहा था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। जगधारी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि रात को मुखबिर से भारी मात्रा में शराब की खेप आने की सूचना मिलने पर सभी थानों को सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


इस क्रम में एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय और शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार के पास संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे थे। बुधवार की भोर में साढ़े चार बजे पुलिस को एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस के रोकने पर वे  फायर कर भागने लगे।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिससे बाइक के पीछे बैठा बदमाश घायल होकर गिर गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जबकि बाइक चला रहा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

गिरफ्तार बदमाश जगधारी यादव उर्फ गुल्लू (45) शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट मुहल्ले का निवासी है जबकि फरार बदमाश गोरख मौर्य शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी हरैया गांव का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि जगधारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। जगधारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने साथी के साथ शहर के एक व्यवसायी की हत्या करने जा रहा था। जगधारी पूर्व में सिधारी थाना क्षेत्र में हुई एक क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की हत्या में शामिल रहा है। वह फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें